Vivo Y16 Smartphone Launched in India:
Vivo ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन vivo Y16 को लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्च करने से पहले इस फोन को पिछले महीने ही हांगकांग में पेश किया जा चुका है।
देश भर में आज नवरात्रि का पहला दिन है और इस शुभ अवसर पर Vivo ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन vivo Y16 को लॉन्च कर दिया है। भारत में लॉन्च करने से पहले इस फोन को पिछले महीने ही हांगकांग में पेश किया जा चुका है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा फोन साबित हो सकता है। इस फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी है। इसमें कई और ऐसे फीचर्स भी हैं जोकि इस सेगमेंट के बायर्स को पसंद आ सकते हैं। आइये जानते हैं कीमत से लेकर इस फोन के फीचर्स तक के बारे में
कीमत और उपलब्धता:
कैमरा सेटअप:
फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।फीचर्स:
Vivo Y16 में 6.51 इंच की IPS LCD एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें परफॉरमेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 के साथ Funtouch OS 12 पर काम करता है। Vivo Y16 में 2.0 रैम एक्सपेंशन भी मिलेगा जिसकी मदद से आप 1 जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं। पावर के लिए इस फोन में 10W की चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन में टाईप-सी चार्जिंग है।

Comments
Post a Comment