एप्पल ने इमर्जेंसी सैटेलाइट कनेक्विविटी और कार क्रैश डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर्स से लैस आईफोन 14 और आईफ़ोन 14 प्रो के दीदार करा दिए हैं.
आईफ़ोन 14..
| Source |
कंपनी ने अमेरिका के कपर्टिनो स्थित अपने हेडक्वॉर्टर में इस नए हैंडसेट के चार वर्जंस औपचारिक रूप से लॉन्च किए. कोरोना महामारी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि एप्पल के किसी इवेंट में इतने लोग लॉन्चिंग में शामिल हुए थे. आईफ़ोन की नई सिरीज़ के अलावा एप्पल ने दुनिया के सामने एक और नई चीज़ सामने पेश की- स्पोर्ट्स वीयरेबल वॉच अल्ट्रा.
इस लॉन्चिंग इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन के आईफ़ोन, वॉच और एयरपॉड्स प्रोडक्ट्स पर लोगों का ध्यान ख़ास तौर पर रहा. एप्पल के कैलिफोर्निया कैंपस के स्टीव जॉब्स थिएटर में कंपनी के सीईओ टिम कुक स्टेज पर थे लेकिन उनका प्रेजेंटेशन प्री-रिकॉर्डेड थ.
आईफ़ोन 14 प्रो
| Source |
आईफ़ोन 14 प्रो और आईफ़ोन 14 प्रो मैक्स की डिज़ाइन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, वो है इसका स्क्रीन. अब ये कैप्सूल जैसा लगता है. एप्पल यूजर अक्सर ब्लैक नॉच फ़ीचर की आलोचना किया करते थे. कंपनी ने इसकी जगह पर डायनैमिक आईलैंड फीचर लॉन्च किया है. ये नोटिफिकेशन के मुताबिक अपना ले-आउट बदल सकेगा. दूसरा बड़ा बदलाव ये किया गया है कि ये हैंडसेट अब हमेशा ऑन रखा जा सकता है.
जब फ़ोन इस्तेमाल में नहीं होगा तो इसकी स्क्रीन मद्धम पड़ जाएगी और इसका रीफ्रेश रेट भी कम किया गया है. गहरे पर्पल कलर के अलावा ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर ऑप्शन में ये हैंडसेट उपलब्ध होगा. आईफ़ोन 14 प्रो की अमेरिका में कीमत 999 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करेंसी में 80,000 रुपये के करीब होगी.
आईफ़ोन कैमरा
एप्पल ने इसके साथ ही 12 मेगापिक्सल के एक नए कैमरे को पेश किया है. कंपनी का कहना है कि ये कैमरा तेज़ी से मूव करती किसी चीज़ की तस्वीर खींचने में सक्षम है. कंपनी का ये भी दावा है कि कम रोशनी वाले माहौल में तस्वीर खींचने के मामले में ये कैमरा पहले की तुलना में 49 फ़ीसदी बेहतर है.
फ्रंट कैमरे में पहली बार ऑटोफोकस फ़ीचर शामिल किया गया है ताकि सेल्फी लेने वाले आईफ़ोन यूजर्स का अनुभव और बेहतर किया जा सके. एप्पल ने बताया कि आईफ़ोन यूजर्स ने पिछले 12 महीनों के दौरान तीन खरब से भी ज़्यादा तस्वीरें खींची है. आईफ़ोन 14 की अमेरिका में कीमत 799 डॉलर रखी गई है.
Comments
Post a Comment