एप्पल ने इमर्जेंसी सैटेलाइट कनेक्विविटी और कार क्रैश डिटेक्शन टेक्नोलॉजी जैसे फ़ीचर्स से लैस आईफोन 14 और आईफ़ोन 14 प्रो के दीदार करा दिए हैं. आईफ़ोन 14.. Source कंपनी ने अमेरिका के कपर्टिनो स्थित अपने हेडक्वॉर्टर में इस नए हैंडसेट के चार वर्जंस औपचारिक रूप से लॉन्च किए. कोरोना महामारी के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि एप्पल के किसी इवेंट में इतने लोग लॉन्चिंग में शामिल हुए थे. आईफ़ोन की नई सिरीज़ के अलावा एप्पल ने दुनिया के सामने एक और नई चीज़ सामने पेश की- स्पोर्ट्स वीयरेबल वॉच अल्ट्रा. इस लॉन्चिंग इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन के आईफ़ोन, वॉच और एयरपॉड्स प्रोडक्ट्स पर लोगों का ध्यान ख़ास तौर पर रहा. एप्पल के कैलिफोर्निया कैंपस के स्टीव जॉब्स थिएटर में कंपनी के सीईओ टिम कुक स्टेज पर थे लेकिन उनका प्रेजेंटेशन प्री-रिकॉर्डेड थ. आईफ़ोन 14 प्रो Source आईफ़ोन 14 प्रो और आईफ़ोन 14 प्रो मैक्स की डिज़ाइन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है, वो है इसका स्क्रीन. अब ये कैप्सूल जैसा लगता है. एप्पल यूजर अक्सर ब्लैक नॉच फ़ीचर की आलोचना किया करते थे. कंपनी ने इसकी जगह पर डायनैमिक आईल...